कृपा राम शर्मा को आर्य गिरधारीलाल जन सरोकार सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट द्वारा प. तारा दत्त बेबनी चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष कृपा राम शर्मा को आर्य गिरधारीलाल जन सरोकार सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृपा राम शर्मा ने कहा कि आज उत्तराखण्ड में पलायन से गांव के गांव खाली हो रहे हैं, उन खाली घरों में आसामाजिक तत्वों व जंगली जानवरों ने डेरा डाल दिया है। जो भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ की सभ्यता, संस्कृति व बोली भाषा लुप्त होती जा रही है। उन्होंने सरकार से गढ़वाली भाषा को 8वी अनुसूची में शामिल करने की मांग की।
संस्था के पदमपुर सुखरो कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि कृपा राम शर्मा ने फरीदाबाद में उत्तराखंड के आर्थिक रूप से कमजोर मूल निवासियों के बच्चों के लिए स्कूलें खोली है। वह फरीदाबाद में गरीबों के लिए कई स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। वे स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में सेवा करते हुए कई जनपयोगी कार्य करते रहे, वे बैंक यूनियनों में सक्रिय रहे, हरियाणा प्रदेश के महासचिव रहे। चक्रधर शर्मा “कमलेश” ने कहा कि कृपा राम शर्मा दीन दु:खियों की सेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती से प्रेरणा लेकर वंचित, शोषित, उपेक्षित लोगों के बच्चों में शिक्षा का विस्तार करने के लिए जनसहयोग से कई विद्यालय खोले, जिनमें आज 6500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर शैल शिल्पी विकास संगठन कोटद्वार के महासचिव विकास कुमार आर्य, नरेश चंद्र बेबनी, सहित्यांचल के अध्यक्ष जनार्धन प्रसाद बुडाकोटी, शूरबीर खेतवाल, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, जनार्धन ध्यानी, संदीप आर्य, बीर सिंह, जयदीप कुमार, बचन सिंह गुसाईं, वीरेंद्र देवरानी, प्रवेश नवानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *