किसानों को उनका अधिकार दिलाने में विफल रही सरकार: आर्य

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किसानों को उनका वाजिब अधिकार न दिला पाने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। अभी तक किसानों के आश्वासन पूरा न होने पर घेरते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने पर जोर दिया। आर्य ने कहा देश के किसान तीन काले षि कानूनों को वापस लेते समय केंद्र के दिए गए आश्वासनों के पूरा न होने के विरोध में नई दिल्ली तक मार्च कर रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा पुलिस किसानों को परेशान करने और उन्हें उनके वैध अधिकारों का प्रयोग करने से रोकने को जिन तरीकों का इस्तेमाल कर रही हे, वे बेहद अलोकतांत्रिक हैं। ये केंद्र सरकार की किसान-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि किसान आंदोलन के कारण स्पष्ट हैं। पूंजीपतियों की मदद को भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करने की कोशिश हो रही है। हर तरह से किसानों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी भी आज तक नहीं मिली है। किसानों के लिए बाजार को कमजोर किया गया है। किसान कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं। वर्ष 2013 से किसानों के ऊपर कर्ज में 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे उनकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। पीएम फसल बीमा योजना में बीमा करवाने वाले लाखों किसानों को उनके क्लेम के भुगतान में देरी की समस्या का सामना करना पड़ता है। फसलों के नुकसान को बीमा की राशि भी नहीं मिल रही है। किसानों के लिए बाजार को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस का समर्थन किसान, मजदूर और आढ़तियों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *