आर्य को मिलेगा जयानंद भारती स्मृति सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में अपना प्रमुख योगदान देने के लिए शैलशिल्पी विकास संगठन रघुनाथ लाल आर्य को जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान से सम्मानित करेगा। सम्मान समारोह छ: दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
सोमवार को संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षाविद् रघुनाथ लाल आर्य को कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने बताया कि रघुनाथ लाल आर्य लगातार शिक्षा व समाजिक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। गरीब व असहाय परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकें इसके लिए वह प्रयासरत हैं। साधारण व मिलनसार बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी रघुनाथ लाल आर्य जमीन से जुड़ कर मानवता के लिए समर्पित भाव से अनवरत कार्य कर रहे हैं। मानवतावादी कार्यों से प्रभावित होकर शैल शिल्पी विकास संगठन उन्हें छ: दिसंबर को कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान से सम्मानित करेगी। इस मौके पर डा. सुरेंद्र लाल आर्य, धीरजधर बछुवाण, मनवर लाल भारती, केसीराम निराला, अनूप कुमार पाठक, प्रमोद चौधरी, सोमपाल, डा. सुरेंद्र चौधरी, विनीता भारती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *