रुद्रपुर। उत्तराखंड में कुमाऊं के रुद्रपुर में मंगलवार देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटकों के दौरान जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ी एक युवती छत से नीेचे गिर गई। आनन-फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रह है।
इंदिरा बंगाली कलोनी निवासी अनीता मंगलवार रात अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर वह उठकर बाहर की ओर भागी। अनियंत्रित होकर दूसरी मंजिल की रेलिंग से अनीता नीचे आ गिरी। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार उसका अपरेशन किया जाएगा। निजी अस्पताल के चिकित्सक ड वसीम ने बताया कि युवती के काफी चोट लगी है और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने कहा कि उसका उपचार जारी है। वहीं झूलाघाट पिथौरागढ़ में मंगलवार की रात आए भूकंप से नेपाल के डोटी जिले में मकान ध्वस्त होने से छह लोगों की मलबे मे दबकर मौत हो गई।