द्वाराहाट में शिक्षकों का आरोही प्रशिक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के जालली, बटुलिया और डढोली संकुल में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का कक्षा एक में नव प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए स्कूल रेडीनेस का आरोही प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए द्वाराहाट के उप-शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या ने नई शिक्षा नीति और उसके अंतर्गत निपुण भारत अभियान में तीन माह के स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम-आरोही के संबंध में तमाम जानकारियां दी। यहां सुगमकर्ता तारा रौतेला, बीना राणा, निधि गोस्वामी, राजेंद्र जोशी, संकुल प्रभारी दीपक पांडेय, त्रिभुवन सिंह, अंजू साह, केबी पांडेय, मधुबाला, दयाष्ण, ललित मोहन, तुलसी फुलारा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *