अशोक कुमार बने उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक

Spread the love

देहरादून। अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए हैं। वह पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी का स्थान लेंगे। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस में महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी का कार्यकाल इसी माह, यानी 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उनके बाद वरिष्ठता में नाम अशोक कुमार का ही आता है। अशोक कुमार 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह इस समय पुलिस में महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जैसा अहम पद देख रहे हैं। अनिल कुमार रतूड़ी के बाद प्रदेश में सबसे वरिष्ठ आइपीएस होने के कारण स्वाभाविक रूप से उनका दावा सबसे पहले और सबसे मजबूत माना जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *