पूर्व सैनिकों की तरह असम राइफल्स सैनिकों को भी मिले सुविधाएं

Spread the love

अल्मोड़ा। असम राइफल्स भूतपूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सैनिकों ने समस्याओं के निराकरण को एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्व सैनिकों और अतिथियों को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बच्चों की ओर से भी सांस्तिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। गुरुवार को अल्मोड़ा नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों ने असम राइफल्स की दोहरी कमांड व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। वहीं असम राइफल्स को रक्षा मंत्रालय में मिलाने के लिए पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में मांग की। पूर्व सैनिकों की तरह ही उन्हें भी सभी सुविधाएं देने की मांग सैनिकों ने की। कहा कि देश में एक करोड़ लोगों की सूची प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी। कार्यक्रम में 20 वीर नारियों समेत कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अध्यक्षता कमांडेट राम सिंह नगरकोटी सेवानिवृत्त व जनरल सेक्टरी असम राइफल्स वेलफेयर सोसायटी तुलसी नायर ने की। यहां आरएस नगरकोटी, एससी पांडे, बची सिंह, बिशन सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह भोज, जगदीश रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *