उत्तराखंड

प्रत्येक विकासखंड में खोले जाए श्रमिक सुविधा केंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक व पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने प्रशासन से भी विकासखंडों में श्रमिक सुविधा केंद्र खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि इन दिनों श्रमिकों का नवीनीकरण हो रहा है। जिला मुख्यालय में ही श्रमिक सुविधा केंद्र है। इससे जिले भर से लोग यहां नवीनीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन भीड़ अधिक होने से कई लोगों को बैरंग ही घर लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने श्रमिकों की समस्या को देखते हुए अन्य सात विकासखंडों में भी श्रमिक केंद्र खोलने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!