स्वयं सहायता समूह को दी सहायता राशि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद के पांच विकास खंडों के 79 स्वयं सहायता समूह को 10-10 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने समूह को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चक्रीय कोष के तहत धनराशि आवंटित करने के दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि चक्रीय कोष के तहत विकासखंड कल्जीखाल के 9, एकेश्वर 12, नैनीडांडा के 43, जयहरीखाल के 13 तथा खिरसू ब्लॉक के दो समेत कुल 79 समूह को 10-10 हजार रुपए की दर से चक्रीय कोष प्रदान किया गया। यह धनराशि सीधे समूह को उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। समूहों द्वारा इस धनराशि का उपयोग सदस्यों तथा समूहों की सहायता हेतु चक्रीय कोष के रूप में प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि समूह को वितरित की गई कुल राशि चक्रीय कोष के तहत 7 लाख 90 हजार वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *