लीलानंद लखेड़ा की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करेगा एसोसिएशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्वतंत्रता दिवस पर लैंसडौन होटल एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। डेरियाखाल में स्थित प्रख्यात सामाज सेवी स्व. लीलानंद लखेड़ा की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करने के साथ एसोसिएशन ने क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिलाकर साथ देने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है।
बीते रोज स्वतंत्रता दिवस पर डेरियाखाल में स्थित स्व. लीलानंद लखेड़ा की प्रतिमा स्थल पर ग्राम प्रधान रचना रावत ने ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष टीसी शर्मा ने शर्मा ने कहा की जिन सैनानियों ने स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च निछावर किया। कहा हमारा कर्तव्यों का है ऐसे सैनानियों को हम पूरे वर्ष भर याद करे।शर्मा ने कहा की आज पूरा देश अमृत महोत्सव के तहत शान से हर घर तिरंगा लहरा रहा है। हमे फर्क है की जनशक्ति से प्रख्यात समासेवी स्व. लीला नंद लखेड़ा ने डेरियाखाल से रिखणीखाल मोटर मार्ग का निर्माण करवाया। उन्होने कहा की लैंसडौन होटल एसोसिएशन ने निर्णय लिया है की वो स्व. लीलानंद लखेड़ा के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यकरण करवाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *