दोपहर 2 बजे बाद कोटद्वार में पसरा सन्नाटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
शनिवार को दोपहर दो बजे तक लोगों की भीड़ जरूरी सामान के लिए बाजार में जुटी रही। दोपहर दो बजते ही सभी दुकानें बंद हो गई। जिससे बाजार में पूरा सन्नाटा पसरा गया। पुलिस प्रशासन कफ्र्यू का पालन करने की अपील कर रही है।
कोटद्वार में शनिवार को कफ्र्यू का व्यापक असर दिखाई दिया। कफ्र्यू के बाद कोटद्वार में जहां सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है। वहीं दूसरी तरफ दवा, सब्जी व किराना की दुकानें खुली रहीं। शनिवार को शहर के अति व्यस्त मार्ग बदरीनाथ मार्ग, झण्डाचौक, स्टेशन रोड, गोखले मार्ग, मालगोदाम रोड, देवी रोड, नजीबाबाद रोड, सिताबपुर रोड, पटेल मार्ग, दुर्गापुरी समेत अन्य स्थानों पर पूरी तरह से सन्नाटा रहा। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में कफ्र्यू की घोषणा के बाद कोटद्वार में सिर्फ दवा, सब्जी, फल, किराना समेत आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुल रही है। ध्वनी विस्तार यंत्रों से अधिकारी आवश्यक वस्तुओं दवा, किराना व सब्जी की दुकानों पर भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने की हिदायत देते रहे। साथ ही साथ दुकानदारोंं को भीड़ न लगाने के निर्देश दिये। पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने कहा कि किसी भी कीमत पर कफ्र्यू का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *