भाजपा बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तभी शक्ति केंद्र मजबूत होगें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। भाजपा भाबर मंडल की बैठक में शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर भाजपा को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जो बूथ सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे, उनके लिए रणनीति बनानी चाहिए। अगर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तो शक्ति केंद्र अपने आप मजबूत हो जाएगा। बताया कि भाबर मंडल की कार्यसमिति की बैठक एक अगस्त को बालासौड़ स्थित एक बाराघर में आयोजित की जाएगी। जिसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद लड्डा,भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, मीनू डोबरियाल, सिमरन बिष्ट, प्रकाश बलोदी, पवन देवरानी, आशा बलूनी, लता बलूनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *