बाबा के दर पर भक्तों ने नवाया शीश

Spread the love

रविवार को श्री सिद्धबली दर्शन को उमड़ी रही भक्तों की भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्थित सिद्धबली बाबा के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। घंटों लाइन में खड़े रहकर भक्तों के बाबा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में बाबा सिद्धबली का परम धाम है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं। बाबा के धाम में सबसे अधिक भीड़ रविवार व मंगलवार को रहती है। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से पहुंचे राघुव कुमार ने बताया कि घर में कोई भी शुभ कार्य होने से पूर्व वह सिद्धबली दर्शन को पहुंचते हैं। बाबा के प्रति उनके परिवार की अपार श्रद्धा है। व्यवस्थाओं के बेहतर बनाने के लिए पुलिस व मंदिर समिति के सदस्यों को काफी मेहनत करनी पड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए सुबह से जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करवाया जा रहा था। यही कारण था कि अन्य दिनों की भांति इस बार रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का जाम नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *