छात्र-छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें, अरूणि सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री लौहापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 140 वें जन्मदिवस पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोगों के बीच दीर्घकालिक संगठित सांंस्कृतिक संबंध बनाना है। इस दौरान अयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के अलग-अलग सदन बनाए गए थे। प्रत्येक सदन से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए। जिसमें अरूणि सदन ने प्रथम, अपाला सदन द्वितीय व एकलव्य सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर शिक्षक प्रमोद रावत, दिनेश बिष्ट, केशव दत्त, लक्ष्मण सिंह राणा, प्रेम सिंह रावत, मनवर चौहान, आकाश रावत, प्रफुल राणा, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।