विकासनगर। विकासनगर बाजार में अवैध एवं अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को हेरिटेज डीएस के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर प्रशासनिक अमला, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की टीम मौजूद रही।
अभियान के दौरान ठऌ-507 और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में हलचल बढ़ गई। अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और कार्रवाई को लेकर अलग-अलग बातें सामने रखीं।
प्रशासन का फोकस सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर है। बाबूगढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई के दौरान लोगों ने अपनी बात रखी और प्रशासन के अभियान को लेकर प्रतिक्रिया दी।
अतिक्रमण हटाने का अभियान फिलहाल जारी है। आने वाले समय में बाजार के अन्य हिस्सों में भी कार्रवाई होने की संभावना है। दून वैली टाइम्स की टीम इस अभियान से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाएगी।