फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Spread the love

 

चम्पावत। नायकगोठ में होली से एक दिन पूर्व हुए दो पक्षों के विवाद अब तक नहीं थम सका है। एक पक्ष की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि एनडीडब्ल्यू के तहत आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। होली से पहले दो पक्षों में मारपीट के बाद एक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। लेकिन दूसरे पक्ष के आरोपियों की गरिफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *