प्रयागराज में पुलिस और राजस्व टीम पर हमला, दारोगा-सिपाहियों समेत 10 लोग घायल, घर व गाड़ियों में तोड़फोड़

Spread the love

प्रयागराज, एजेंसी। प्रयागराज जनपद के हंडिया इलाके के चक अब्दुल्ला गांव में शनिवार दोपहर मकान के विवाद में शांति व्यवस्था के लिए मौजूद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर और लाठी से प्रहार में एक दारोगा समेत कई पुलिसवाले और महिलों-पुरुष जख्मी हो गए। पुलिस की जीप और बाइक के साथ ही घर के भीतर भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस बल के आने पर बलवाइयों को पकड़ा गया।
बताया गया कि यहां रहने वाले राघव प्रसाद यादव अपना मकान बनवा रहे थे, जिसे सूबेदार भारती पक्ष के लोग रोक देते थे। राजस्व अधिकारियों ने पैमाइश के बाद पाया गया राघव प्रसाद को पक्ष में रिपोर्ट लगाते हुए मकान बनाने को सही बताया। तब राघव प्रसाद ने निर्माण कार्य के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस उपलब्ध कराने की मांग की। इसके लिए उसने कोषागार में करीब पौने दो लाख रुपये जमा किए। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस फोर्स चक अब्दुल्ला गांव पहुंची। राघव पक्ष के लोग मकान की छत पर लिंटर डलवाने लगे।
पुलिस टीम दोपहर में राघव प्रसाद के विपक्षी जिलेदार भारतीय को बुलाकर बात कर रही थी तभी जिलेदार भारतीय समेत सूबेदार, मनोज, मोनू, सुनीता, लक्ष्मी ,चंपा, नीता देवी, कुसुम देवी समेत लगभग 30-40 अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी पर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिसवाले संभल ही नहीं पाए। पथराव में सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह, हेड कांस्टेबल राम प्रीत, सिपाही विजय सिंह, अभिषेक कनौजिया, महिला कांस्टेबल छाया सिंह, रंजू यादव चुटहिल हो गए। सिपाही रंजू यादव के हाथ की उंगली टूट गई। घर बनवा रहे राघव समेत परिवार की निर्मला यादव, संदीप यादव, प्रदीप यादव घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *