Uncategorized

अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाया तलाशी अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-5 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़। आबकारी और राजस्व विभाग ने नगर में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन ने 14024 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपियों को आबकारी अधिनियम में निरुद्ध किया गया है। पिथौरागढ़ में आबकारी अधिकारी संजय कुमार और प्रभारी तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पंडा बाइपास सड़क में वाहन यूके 05 सीए 0098 से 62 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब से संबधित कागज दिखाने पर वाहन चालक मनोज कुमार किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वहीं जाजरदेवल में महेंद्र सिंह भंडारी के पास से अवैध रुप से रखी गई 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। 85 पेटी अंग्रेजी शराब एक ही व्यक्ति महेंद सिंह भंडारी की बताई जा रही है। जिसकी कीमत 5 लाख आंकी है। दोनों आरोपियों खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक जगत सिंह,भरत मेहता,रिषेंद्र सामंत,मनोज मेहता,राजेंद्र बथियाल,जगमोहन,दिंगबर खोलिया,विजय खड़ायत,भुवन चौसाली,पुष्कर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!