कोटद्वार-पौड़ी

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिला जज एवं जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष आशीष नैथानी के निर्देश पर जिले में 15 सितंबर तक सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है।
आरटीओ अनीता चंद ने बताया कि जिले में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के तहत जिले के स्कूलों व कालेजों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन के साथ ही रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। परिवहन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व स्कूलों में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने के लिए विस्तार से जानकारी के साथ ही जागरूक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के दौरान वाहन चलाते समय वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान, निर्धारित लेन में ही चलाएं, ओवरटेक से बनाएं दूरी, नो एंट्री का रखे ख्याल, सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग, गति पर नियंत्रण के साथ ही अन्य जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!