उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण के प्रति किया जागरुक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और नशे के प्रति स्कूली बच्चों को जागरुक किया। शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ में बच्चों को मुख्य रुप से नशे के प्रति जागरुक किया गया। इससे पहले जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत और भुवन चंद पांडेय की अध्यक्षता में विद्यालय के प्रधानाचार्य संग गोष्ठी का आयोजन किया। यहां सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद भारद्वाज, उपाध्यक्ष वसंत पुनेठा, हंसा जोशी, कल्पना चंद, प्रीतम सिंह, महेश चंद्र राय, बबीता गोस्वामी, नवीन भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!