श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर बुधवार को तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं सिविल जज अलका के नेतृत्व में मानव तस्करी के विरुद्ध नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से गोला बाजार, काला रोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए राबाइंका श्रीनगर के सभागार में सम्पन्न हुई। जागरूकता रैली में छात्राओं ने लोगों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं सिविल जज अलका ने बाल सुरक्षा यात्रा विशेष अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया और छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, बाल श्रम कानून, फैक्ट्री कानून, किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, वरिष्ट उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पुजारी, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत, राबाइंका प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार, पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय, प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)