पंचायत चुनाव मतगणना पर होगी कड़ी सुरक्षा

चमोली : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। बुधवार को चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने वीडियो कॉल के माध्यम से जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना के दिन की सुरक्षा एवं व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बताया चुनाव अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को मतगणना केंद्र पर प्रवेश हेतु अधिकृत फोटोयुक्त पास जारी किए गए हैं। बिना पास किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना स्थल के अंदर केवल वही उम्मीदवार या उनके अभिकर्ता प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास अधिकृत पास होंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *