नशा उन्मूलन के लिए निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

बागेश्वर। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था अपनी धरोहर ने रविवार को नगर में नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान जिला प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किए।
संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन कांडपाल के नेतृत्व में अपनी धरोहर संस्था ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में स्थानीय लोगों और डायट प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान भुवन कांडपाल ने कहा कि संस्था की ओर से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। जिला संयोजन विजय वर्मा व उमेश साह ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया और जनता से बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। रैली भागीरथी तिराहे से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से दुग बाजार पहुंची, जहां डायट के प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया। इस दौरान पुष्पा चौबे, हरीश सोनी, लीला जोशी, शंकू मलड़ा, प्रेम थापा, दयाल धपोला, बहादुर बोरा, प्रकाश थापा, हेम पंत, दीपक साह, नीमा बिष्ट, भुवन कांडपाल, हेम उपाध्याय, घनश्याम साह, नीमा बिष्ट, ड़क केएस रावत, ड़ बीडी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *