अयोध्या में भूमि पूजन पर रामभक्तों में खुशी की लहर

चम्पावत। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन होने पर लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में लोगों ने खुशियां मनाई। कोरोना के चलते अधिकांश लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर शंख, घंट बजाकर जय श्रीराम का उदघोष किया। कई जगह लोगों ने भजन कीर्तन करने के अलावा मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
लोहाघाट के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दिन भर राम भक्तों ने भजन कीर्तन किए गए। जगदीश ओली, चेयरमेन गोविंद वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, राजू गड़कोटी, अमित जुकरिया, विक्की ओली, लक्ष्मण बिष्ट, राजीव मुरारी, भाष्कर गड़कोटी आदि मौजूद थे। नगर के एकता चौक में व्यापारियों ने मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर आशू वर्मा, किशोरी लाल वर्मा, मनीष वर्मा, सतीश गड़कोटी, नवीन जोशी, अभिनव चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *