बड़कोट में देवियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

उत्तरकाशी()। नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर 5 में तीन देवियों मां रेणुका, मां अठाषिण भगवती और मां भद्रकाली के दर्शन हेतु भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रतिष्ठित व्यापारी रामप्रसाद बहुगुणा के आवास पर पहुंची इन देवियों की डोलियों और पवित्र चिह्ननों के दर्शन कर नगरवासियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ड नंबर 5 आईटीआई रोड स्थित बहुगुणा निवास पर मोल्डा गांव से मां भद्रकाली के चिह्न शंख, घण्टी और तलवार, सरनौल गांव से मां रेणुका की तथा बड़कोट से मां अठाषिण भगवती की उत्सव डोली शुक्रवार की शाम पहुंची। शनिवार को दिनभर देव डोलियों के दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने देवियों को भेंट चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देव पश्वाओं ने तीनों देवियों की शक्तियों का परिचय कराया और देवी चमत्कारों व उनकी महिमा का वर्णन किया। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर कुलानन्द बहुगुणा, रामप्रसाद बहुगुणा, सुनील बहुगुणा, दीपक बहुगुणा, प्रमोद बहुगुणा, महिमानंद तिवारी, बुद्धिराम बहुगुणा, देवी प्रसाद बहुगुणा, राजू बहुगुणा, गोलू बहुगुणा, शांति प्रसाद सेमवाल, नीलाम्बर डिमरी, देवी प्रसाद कंडवाल सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *