मलबा आने से दो घंटे बंद रहा कर्णप्रयाग के पास बदरीनाथ हाईवे

Spread the love

चमोली। शुक्रवार दोपहर को बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग के पास उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया। सड़क बंद होने से यहां स्कूली बच्चे भी दो घंटे तक फंसे रहे। बाद में एनएचआईडीसीएल ने जेसीबी मशीनों की मदद से यातायात शुरू किया। शुक्रवार दोपहर को करीब बारह बजे उमा माहेश्वर आश्रम के आगे सड़क पर भारी मात्रा में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। जिससे यहां यातायात बंद हो गया। इस दौरान जिला मुख्यालय गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ सहित श्रीनगर, रूद्रप्रयाग आदि स्थानों आने जाने वाले वाहन फंस गए। इस दौरान यहां छुट्टी के बाद स्कूल से वापस कर्णप्रयाग, गौचर और सिमली आदि स्थानों को लौटने वाले स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। हालांकि एनएचआईडीसीएल ने तत्परता दिखाते हुए दोनो ओर से जेसीबी लगातार दो घंटे में यातायात सुचारू कर दिया। एनएचआईडीसीएल के अभियंता अंकित कुमार का कहना है कि दो बजे सड़क यातायात के लिए खोल दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *