देवाल ल्वाणी गांव में हुआ मां नंदा का भव्य स्वागत

Spread the love

-आज लोकजात यात्रा लोहाजंग होते हुए रात्रि विश्राम के लिए वाण गांव पहुंचेगी
चमोली। 31 अगस्त से कुरुड़ से चली वधाण की ईष्ट देवी मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा अब धीरे-धीरे निरजन पड़ाव की ओर अग्रसर होती जा रही है। शुक्रवार को यात्रा फल्दी गांव से पिलखाड़ा होते हुए ल्वाणी बगड़ीगाड़ से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए मुंदोली गांव पहुंची। जगह-जगह पर मां नंदा और यात्रा का ग्रामीण द्वारा ढोल- नगाड़ों पंचस्वरों फूलों की बरसा के साथ स्वागत किया जा रहा है। दिन भर नंदा भक्तों का दर्शन करने करने वालों का तांता लगा है। शनिवार को लोकजात यात्रा लोहाजंग होते हुए रात्रि विश्राम के लिए वाण गांव पहुंचेगी। कोडेई के प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, बलवंत बिष्ट, हीरा सिंह आदि ने मां नंदा उत्सव डोली का स्वागत किया। पिलखाड़ा में ग्राम ताजपूर की महिलाओं ने मां नंदा को चुड़ी मुनड़ी ककड़ी मुगरी, दाणीम खाजे नए अनाज का भोग लगा कर यात्रा को अगले पड़ाव को नम आंखों से विदा किया। उसके बाद यात्रा ल्वाणी गांव पहुंची जहां ग्राम प्रधान पदुमन बिष्ट, मान सिंह, महिपाल सिंह, दौलत सिंह ने मां के जयकोरों से स्वागत किया। देर शाम यात्रा अपने 11वें पड़ाव मुंदोली पहुंची। गांव में देवी जगारण होगा। पूरे क्षेत्र में नंदा के जयकरों से गुजायमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *