बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से 3 घंटे बाधित रहा –

Spread the love

 

नई टिहरी।ाषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग महाविद्यालय के पास मलबा आने से हाईवे करीब तीन घंटे बाधित रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच की जेसीबी मशीनों द्वारा मलबा हटाये जाने के बाद दोपहर एक बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
रविवार सुबह करीब दस बजे बारिश के चलते देवप्रयाग महाविद्यालय के निकट पहाड़ी से भारी मलबा हाईवे पर आ गिरा। कई मीटर में फैले मलबे को हटाने के लिए एनएच ने हाईवे के दोनों तरफ से जेसीबी मशीनें लगाई। करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे मलबा हटाये जाने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। देवप्रयाग से दो किमी़ आगे बदरीनाथ मार्ग पर आये मलबे के कारणाषिकेश और श्रीनगर के लिये निकले वाहन हाईवे पर फंसकर रह गये। देवप्रयाग थाना के एसएस आई अनिरुद्घ मैठाणी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि सेाषिकेश से आने वाले वाहनों को देवप्रयाग तहसील के निकट ही रोक दिया गया था। बताया मलबा अधिक मात्र में आने के कारण पूरी तरह से नहीं हटाया जा सका,सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही बाधित न हो। राजमार्ग बाधित होने सेाषिकेश से बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *