उत्तराखंड

पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर दी उन्हे भावभीनी श्रद्घांजलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री व स्वतंत्रता सेनानी रहे भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर गणमान्यजनों ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्घांजलि दी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में भी डीएम मयूर दीक्षित ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जन्म शताब्दी समारोह पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित की। डीएम ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवनवृतान्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन उनका जन्म उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। पंत का स्वतंत्रता संग्राम में तो महत्वपूर्ण योगदान रहा ही है, इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी उनके द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने व जमींदारी उन्मूलन आदि अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये गए। जिसके लिए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। हमें भी उनके पदचिह्नों पर चलकर अन्तिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उत्तराखण्ड को प्रगतिशील राज्य बनाने में अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कलक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने भी पं गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी गई। सीडीओ मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर नई टिहरी में पं गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। विकासभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पं पंत को याद कर भावभीनी श्रद्घांजलि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!