पिथौरागढ़ में बजरंग दल ने कांग्रेस का पुतला जलाया

Spread the love

पिथौरागढ़। बजरंग दल ने शुक्रवार को कांग्रेस का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल पर बैन लगाए जाने के कांग्रेस के घोषणा पत्र पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पीएफआई की तुलना बजरंग दल से करना पार्टी की घृणित मानसिकता को दर्शाता है। नगर के सिल्थाम तिराहे में शुक्रवार को बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला जलाया। पांडेय ने कहा कि वर्ष 2011-12 के दौरान भी कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने का प्रयास किया। तब संगठन एक महाशक्ति के रूप में उभरा और आज विश्व का सबसे बड़ संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन का मूलमंत्र सेवा, सुरक्षा, संस्कार है। संगठन अपने इन मूलमंत्रों पर ही कार्य कर रहा है। जिला संयोजक पवन नाथ ने कहा कि बजरंग दल कभी भी धर्म और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहा है। ऐसे में उसकी तुलना पीएफआई से करना निंदनीय है। कहा कि इसका खामियाजा कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *