भाजयुमो करेगा 6अप्रैल को सैनिक सम्मान कार्यक्रम

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की यहां आयोजित बैठक में मोर्चा के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि छह अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद के सैनिकों के सम्मान में , युवा मोर्चा मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला कार्यालय में बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सैनिक परिवार व शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज ओली की अध्यक्षता में बैठक में जिला प्रभारी राजेंद्र नेगी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर कार्यकर्ताओं से कहा कि सैनिकों के सम्मान को युवा मोर्चा दिव्य वह भव्य रूप देगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, गौरव कोरंगा, महामंत्री आदर्श कठायत, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *