बाल भारती व स्कॉलर एकेडमी पहुंची फाइनल में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बाल भरती व स्कालर एकेडमी ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में बीस टीमों ने प्रतिभाग किया।
आयोजित दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ बाल भारती स्कूल के डायरेक्टर कुणाल रावत ने किया। अंडर-19 में कॉवेंट ने हैप्पी होम को सीधे सेंट में 15-09, 15-06 से परास्त किया। इसके बाद सभी टीमो ने नॉकआउट खेलते हुए अगले चरण में प्रवेश करा। बाल भारती एवं स्कालर एकडमी ने अपने अपने सेमी फाइनल मुकाबले में जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 का फाइनल मैच बाल भारती स्कूल एवं स्कॉलर एकेडमी के मध्य खेला जायेगा। जबकि, अंडर -14 का फाइनल मैच मदरलेंड एकेडमी एवं नवयुग के मध्य 16 मई को होगा। मैच के निर्णायक दल में सत्येन्द्र रावत, पवनीश चंदौला, भवनीत नेगी, अशोक जयमाला, परिक्षित रावत, दीपक, सतीश मौर्य रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *