कोटद्वार-पौड़ी

बाल दिवस के रूप में मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की जयन्ती 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्व0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्व. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते थे, इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने स्व. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घाजंलि दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश को विकास के मार्ग पर आगे बढाने का प्रयास किया। उन्होंने विभिन्न भाषाओं, विभिन्न मतों में बंटे भारत को एकसूत्र में बांधकर देश में आद्यौगिक विकास करके प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी, लेकिन बहुआयामी प्रतिभा के धनी पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपनी सूझबूझ से देश को सैन्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में शक्तिशाली बनाते हुए विदेशों में भी भारत का लोहा मनवाया। पूर्व मंत्री ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देश को आजाद कराने वाले महापुरूषों के अस्तित्व को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के महापुरूषों के योगदान को कभी नहीं भुला सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति देवी, कृपाल सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, पुष्कर सिंह, राजेन्द्र सिंह गुसाई, बृजपाल सिंह, विजय नारायण, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, भोपाल अधिकारी, विजय माहेश्वरी, नत्थू सिंह अधिकारी, नंदन सिंह रावत, हेमचंद पंवार, हरेन्द्र पुंडीर, बलवीर सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!