बाल विकास विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

-गर्भवती महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तरकाशी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विकास विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। बाल विकास परियोजना की पहल पर नागणी चिन्यालीसौड़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि बिष्ट ने महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इनसे लाभान्वित होने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर हरे राम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। कार्यशाला में पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, खंड विकास अधिकारी श्रुति वत्स, खंड शिक्षा अधिकारी केएस चौहान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुकरेती, संतोष जगूड़ी आदि मौजूद रहे। संचालन बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर अर्जुना चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *