उत्तराखंड

बालगंगा सेवा समिति ने की क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। घनसाली। बालगंगा सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक बेलेश्वर में आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल ने घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग के बीच दोपहिया और चौपहिया वाहनों की ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हो रही दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की। समिति सचिव उम्मेद सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के नाबालिग बच्चे तेज गति से वाहन चलते है। जिससे क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अक्सर देखने में आता है कि चौपहिया वाहनों का संचालन अप्रशिक्षित वाहन चालक करते हैं। उन्होंने पुलिस से नियमित चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बैठक में घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने कहा कि पुलिस अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है। हालांकि पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करती है, लेकिन लोगों का सहयोग नहीं मिल पाता। समिति सदस्यों ने क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुये निर्णय लिया जल्द एक प्रतिनिधमंडल डीएम से मुलकात हेतु जायेगा। बैठक में हुकम सिंह रावत, प्रताप सिंह राणा, रोशल लाल जोशी, दर्शन सिंह राणा, केदार सिंह रौतेला, सब्बल सिंह बिष्ट, आनंद व्यास, भरत सिंह नेगी, द्वारिका प्रसाद मैठाणी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!