बलजीत तीसरी बार बने उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का गुरुवार को वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। अल्मोड़ा लोअर माल रोड स्थित डिपो कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीसरी बार बलजीत सिंह निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुने गए। चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार की देखरेख में संपन्न कराए गए। इसके अलावा विपिन जोशी व सुरेश गुरुरानी को शाखा अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सोनी शाखा मंत्री, दलीप सिंह व गणेश नेगी संयुक्त मंत्री, राजेंद्र सिंह संगठन मंत्री, अरुण सिंह कोषाध्यक्ष, राजेश वैश्य लेखा परीक्षक, मोहन पांडे प्रचार मंत्री, शिवराज सिंह कार्यालय सचिव, नंदन सिंह क्षेत्रीय प्रतिनिधि, अशोक शर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को एकजुट होकर संघर्ष की बात की। यहां शेर राम, मनोज कुमार, प्रकाश जोशी, आनंद लटवाल, नगेंद्र कुमार, भगवान सिंह, हेमेंद्र सिंह, पवन सिह मेहरा, राजेश टम्टा, कमलेश सिंह, रजविंदर सिह, नरेश कुमार, नवीन चंद्र, कमलेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *