बलूनी पब्लिक स्कूल और हैरिटेज एकेडमी ने जीते मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति संस्था की ओर से शहीद की स्मृति में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में बलूनी पब्लिक स्कूल व हैरिटेज एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जनता इंटर कालेज मोटाढ़ाक के खेल प्रांगण में आयोजत प्रतियोगिता का पहला मैच बलूनी पब्लिक स्कूल और नवयुग पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल ने शौर्य चौहान के अंतिम क्षणों में किए गए गोल से मैच को जीतने में सफलता प्राप्त की। दूसरे मुकाबला हैरिटेज एकेडमी और स्कालर एकेडमी के बीच खेला गया। मध्यातंर से पहले ही हैरिटेज एकेडमी के खिलाड़ी शुभम नैथानी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्कालर एकेडमी के अंतरिक्ष ने गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय में हैरिटेज के दर्शन ने गोल दागकर टीम को 2-1 से विजय दिलाते हुए टीम को अगले दौर में प्रवेश करा दिया। इस दौरान श्याम डांगी, महेश्वर नेगी, संजय कुमार, मनोज नेगी, सिद्धार्थ कुमार, विनय मोहन और चंद्रमोहन सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *