उत्तराखंड

पादरियों पर मुकद्मे दर्ज किए जाने के विरोध में बामसेफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। बामसेफ के आफसूट संगठन राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के जिला सतना में पुलिस द्वारा निर्दोष पादरियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि के रूप में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी ने संगठन से ज्ञापन लिया। इस दौरान राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश संरक्षक बिशप थॉमस मैसी ने कहां कि मध्य प्रदेश के जिला सतना, छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर, उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर एवं बांदा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निर्दोष पादरियों का उत्पीड़न किया गया है। जिससे देश का मसीह समाज बहुत ही आहात एंव भयभीत है। पादरी भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार के अनुसार केवल प्रभु यीशु की प्रार्थना एवं लोगों के लिए दुआ करते है। उन्होंंने कहा कि सभी पादरी संकट की इस घड़ी में सहयोग के लिए बामसेफ के आभारी है। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मूलनिवासी ने पादरियों के उत्पीड़न पर रोक लगायी जाए और दर्ज किए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम एवं राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिशप प्रदीप कामले के नेतृत्व में उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि संविधान में दिए गए नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करना बहुत ही गंभीर अपराध है। मध्य प्रदेश में पादरियों के खिलाफ किए गए मुकद्मों का तत्काल वापस लिया जाए। बामसेफ के आफसूट संगठन बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं चमार वाल्मीकि महासंघ कार्यकर्ता पादारियों का उत्पीड़न किए जाने की घोर निंदा करते है। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद नसीर अहमद, रेव.इम्मानुएल मैसी, रेव.अमित संग्रवाल , पास्टर न्युटन आस्टिन, पास्टर सचिन मेसी, पास्टर सुभाष, पास्टर धर्मेंद्र ,पास्टर नंदकुमार ,पास्टर बासी ,पास्टर दुलारे, पास्टर अजीत, पास्टर रकम, पास्टर अनीता, रेनू, जसवंत तेश्वर, पुरुषोत्तम खालाटीरा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल फूल सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजकुमार गौतम, संजीव बाबा, महिपाल सिंह. रफल पाल सिंह, सरोज पाल सिंह, आशीष कुमार ,सलीम मलिक, राजा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!