सांसद फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी शेर सिंह राणा की पार्टी में शामिल

Spread the love

हरिद्वार। दस्यु सुंदरी और सांसद फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी बुधवार को राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य में शामिल हों गयी । बता दें कि यह पार्टी फूलन देवी की हत्या के आरोपी शेर सिंह राणा की है। बुधवार को हरिद्वार में राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य की अध्यक्ष सत्यवती राणा के साथ मुन्नी देवी प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता प्रेस क्लब में हुयी।

शेर सिंह राणा राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के केंद्रीय संयोजक हैं। रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि उसके तीन दोस्तों को बरी कर दिया था।

साल 2017 में शेर सिंह राणा को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी और तब से वह रुड़की में ही है। शेर सिंह राणा की शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से विधायक रहे राणा प्रताप सिंह की बेटी से हुई है
वर्ष 2001 में दिल्ली में अशोका रोड पर सपा सांसद फूलन देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप शेर सिंह राणा और उसके तीन दोस्तों पर लगा था।

देहरादून के प्रेस क्लब में शेर सिंह और उसके दोस्तों ने मीडिया की मौजूद्गी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वर्ष 2004 में शेर सिंह राणा नाटकीय ढंग से देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार हो गया था।

तिहाड़ से निकलकर संजय गुप्ता निवासी रांची झारखंड के नाम पते पर पासपोर्ट बनवाकर वह बांग्लादेश, दुबई होते हुए फिर अफगानिस्तान पहुंचा था। तब उसने अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की समाधि से मिट्टी लाने का दावा भी किया था। फिर काफी वक्त गुजरने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। तब से दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे शेर सिंह को वर्ष 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद जमानत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *