बंगाल में चुनावी रणनीति बना रहे भाजपा नेता सुरेश गड़िया

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा नेता व बागेश्वर निवासी सुरेश गड़िया इन दिनों पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार व भाजपा को विजयी बनाने की नीति बनाने
में लगे हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वे एक माह तक भाजपा का चुनाव प्रचार करेंगे। बागेश्वर के मूल निवासी सुरेश गड़िया पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के निजी जनसंपर्क अधिकारी रह चुके हैं। इसके बाद से वे भाजपा की प्रदेश राजनीति में सक्रिय रहे हैं तथा कपकोट से भी उनका लगातार संपर्क बना रहता है। वर्तमान में केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में चुनावी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। गड़िया ने दूरभाष में बताया कि उनके द्वारा भाजपा के पक्ष में चुनाव रणनीति तैयार की जा रही है व केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के अनुसार कार्य किया जा रहा है। कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सत्ता आना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *