चम्पावत। लोहाघाट नगर में मीना बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में डेकोरेशन का कार्य करने आए मजदूरों के सीधे बाहर से आने के बाद बैंक में काम करने को
 लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने नियमानुसार सभी को 14 दिन क्वारंटाइन करने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारियों का घेराव भी किया।
 मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्टेट बैंक का घेराव किया। उन्होंने कहा कि अगर को सेना का सिपाही भी छुट्टी पर घर
 आ रहा है तो उसे प्रशासन 14 दिन क्वारंटाइन कर रहा है। इसके साथ ग्रीन जोन से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि बैंक में
 काम करने आए अधिकतर मजदूर यूपी आदि से आए हुए हैं। जिनको सीधे बैंक में आकर काम करवाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन भी
 क्वारंटाइन को लेकर दोहरा मापदंड अपना रहा है। उन्होंने बैंक में आए मजदूरों को क्वारंटाइन करने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि ये मजदूर लोगों को कई तरह
 से गुमराह भी कर रहे हैं। जिसकी जांच होनी चाहिए। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर मनोज खर्कवाल, लीलांबर
 गहतोड़ी, धर्मानंद पांडेय, हेम राय, राजू सार्की, अन्नू साह, दीपक साह, राजू बिष्ट, चांद बिष्ट, आयुष खर्कवाल आदि मौजूद रहे।