Uncategorized

नशे की गिरफ्त में युवा, फैला रहे अराजकता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। मंडलसेरा वार्ड में अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र और बाहर के किशोर व युवा नशे में चूर होकर वार्ड में उत्पात मचा रहे हैं। लोगों के
समझाने पर वह उन्हें धमकाने लगते हैं। परेशानहाल वार्ड निवासियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अराजक तत्वों से निजात दिलाने की मांग की। भाजपा के
नगर महामंत्री कैलाश जोशी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसपी रचिता जुयाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि जीत नगर व मंडलसेरा के अधिकांश इलाकों में
अराजक तत्वों ने अड्डे बना दिए हैं। युवा और किशोर यहां आकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। जिसके बाद वह अराजकता फैलाते हैं। रोकने की कोशिश करने
पर वह धमकी देने लगते हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि विवेकानंद स्कूल से भनार गधेरे और सूर्य कुंड के सामने व नदी किनारे पूरे
दिन इनको नशा करते देखा जा सकता है। रास्तों और पुलों पर भी इन्होंने अपना अड्डा बनाया है। जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं व बालिकाओं को अधिक दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि नशे के बढ़ते चलने से क्षेत्र को माहौल भी बिगड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र घनी आबादी
वाला है। जहां विभिन्न स्थानों से आकर लोग रहते हैं। सभी लोग इन नशेड़ियों व अराजक तत्वों से परेशान हैं। उन्होंने पूरे मंडलसेरा में पुलिस की गश्त बढ़वाने और
अराजक तत्वों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ परिहार, प्रकाश चंद्र जोशी, राजेंद्र
गिरी, विजेंद्र, राजेंद्र सिंह सहित वार्ड के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!