बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने मेधावियों को सम्मानित किया

Spread the love

पिथौरागढ़। देवलथल में बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने मेधावियों को सम्मानित किया। सुरेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया समिति वर्ष 2012 से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी समिति ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राथमिक वर्ग में दीपिका कन्याल और जूनियर वर्ग में मयंक बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। एसवीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रथम के अलावा दस स्थान तक रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुरेंद्र और नरेश पांडेय ने किया। यहां विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य मनोहर कापड़ी, सुमन बिष्ट, कविता चौहान, गोविंद पांडेय, श्याम दत्त जोशी, प्रदीप बसेड़ा, महेंद्र सामंत, शंकर सिंह सामंत, ज्ञानीराम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *