राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर मतदेय स्थलों पर हो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध

25 जनवरी को मनाया जाएगा मतदाता दिवस, साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने को लेकर जिलाधिकारी की ओर अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
एएमएफ नोडल अधिकारी व अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर ने बताया कि मतदाता जागरूकता के साथ मतदान केंद्रों तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसे लेकर खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, उपशिक्षा अधिकारी व अधिशासी अभियंता पेयजल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल, उपखंड विद्युत अधिकारी को सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। जिला प्रशासन भी लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नामित विभाग मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के बाद अनिवार्य रूप से नोडल अधिकारी एएमएफ को सूचित कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *