भालू के हमले में नेपाली मूल का युवक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत बैंग्वाड़ी स्थित रैंगाड में भालू के हमले में नेपाली मूल का एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद घायल को राहत राशि प्रदान की जाएगी।
रविवार को ग्राम पंचायत बैंग्वाड़ी के रैंगाड लमखेतूसेरा में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नेपाली मूल का युवक सुनील बहादुर (17 वर्ष) खेत में कार्य कर रहा था। प्यास लगने पर वह पानी पीने पास के गदेरे की ओर गया। जहां घात लगाए भालू ने सुनील पर अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू उसे छोड़कर चला गया, लेकिन तब तक सुनील के पीठ, छाती व पैर पर चोट आ गई थी। ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल ने घायल राहुल को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पौड़ी भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायल को खतरे से बाहर बताया है। वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि घायल को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तत्काल राहत राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *