हाथी दांत की तस्करी में बीट वाचर गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। कार्बेट से हाथी दांत की तस्करी मामले में बीट वाचर को गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों रामनगर वन प्रभाग की टीम ने दो हाथी दांतों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद रविवार को चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी कालागढ़ वन प्रभाग में बीट वाचर था। तीन दिन पहले शुक्रवार की रात रामनगर वन प्रभाग की टीम ने हाथी दांत के साथ आरोपी धीरेंद्र, वीरेंद्र व राहुल को गिरफ्तार किया था। आरोपी कर्बेट के कालागढ़ क्षेत्र में बीट वाचर था। टीम मामले की जानकारी जुटा रही थी। रविवार को टीम ने कालागढ़ वन प्रभाग के बीट वाचर विनोद ध्यानी को उसके घर से पकड़ा है। बताया कि हाथी दांत का कुछ हिस्सा इसी के पास था। टीम ने आरोपी को कालागढ़ से गिरफ्तार किया है। बताया कि विनोद को हाथी दांत कालागढ़ के जंगल से मिले थे। उसने बेचने को यह दांत धीरेंद्र को दे दिया था। धीरेंद्र पहले कालागढ़ डिवीजन में काम करता था। कालागढ़ के डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
कर्बेट का कालागढ़ वन प्रभाग अहम हिस्सा है। कालागढ़ वन पर प्रभाग में तैनात बीट वाचर के हाथी दांत में नाम आने पर कर्बेट में भी हड़कंप मच गया है है। कर्बेट प्रशासन अपने स्तर पर जांच कर रहा है। वन अधिकारियों की माने तो चारों आरोपी कालागढ़ के ही हैं। बताया कि वीट वाचर से सभी आरोपी की दोस्ती थी। बीट वाचर के कहने पर ही आरोपी गढ़वाल होते हुए यहां रामनगर आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *