ब्यूटीफुल गवर्नर’ ने 58 सहकर्मियों से बनाए संबंध, डील के बदले कई बन गए प्रेमी

Spread the love

बीजिंग , चीन से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। कियानान प्रांत की गवर्नर रही झोंग यांग को कोर्ट ने 13 साल की सजा सुनाई है और 10 लाख युआन का जुर्माना भी लगाया है। झोंग यांग को लोग ‘ब्यूटीफुल गवर्नर’ कहकर भी पुकारते थे। झोंग पर 58 पुरुष सहकर्मियों के साथ यौन संबंध बनाने और लगभग 60 मिलियन युआन (71,02,80,719 रुपये) की रिश्वत लेने का आरोप लगा।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, झोंग यांग गुइझोउ के कियानान प्रांत की गवर्नर रही हैं। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में उप सचिव के पद पर भी काम किया। इनकी खूबसूरती की वजह से लोग आज भी उन्हें ‘ब्यूटीफुल गवर्नर’ कहकर बुलाते हैं। झोंग यांग अब 52 साल की हो चुकी हैं। 22 की उम्र में वह कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुईं और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में डिप्टी के पद तक पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फल और कृषि संघ शुरू करने की दिशा में काफी काम किया। इसके जरिए किसानों की मदद और जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता के लिए पैसे खर्च किए जाते थे। विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब गुइझोउ रेडियो और टेलीविजन की ओर से डॉक्यूमेंट्री पेश की गई। इसमें आरोप लगा कि झोंग ने बड़े पैमाने पर रिश्वत ली। इसके बदले उन्होंने मनमर्जी कंपनियों को सरकारी निवेश के बहाने आकर्षक डील सौंपी। डॉक्यूमेंट्री में एक निजी व्यवसाय के मालिक ने दावा किया कि झोंग यांग ने उन कंपनियों को नजरअंदाज किया, जिनसे उनके व्यक्तिगत संबंध नहीं रहे।साल 2023 में गुइझोऊ प्रांतीय अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण समिति ने बताया कि झोंग पर कानूनी उल्लंघन का संदेह है। इसके अलावा, उन पर 58 मेल जूनियर सहकर्मियों के साथ संबंध होने के आरोप लगे। इनमें से कुछ लाभ लेने के चक्कर में उनके प्रेमी बने तो कुछ को मजबूरन भी ऐसा करना पड़ा। झोंग यांग ने ओवरटाइम काम करने और व्यावसायिक यात्राओं पर जाने के बहाने अपने प्रेमियों के साथ काफी समय बिताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *