डीडीहाट में थर्ड आई चौलेंज कप की चौंपियन बनी

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में आयोजित चौलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता थर्ड आई ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में थर्ड आई ने पिथौरागढ़ की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। उत्ष्ट प्रदर्शन के लिए मुकेश कन्याल को मैंन अफ द मैच व अमित डसीला को मैन अफ द सीरीज चुना गया।
रविवार को जीआईसी खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लोकेश भड़ व विधायक प्रतिनिधि बलवंत बोरा ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के लिए आयोजक टीम की सराहना की। बाद में खिलाड़ियों के परिचय के साथ मुकाबले की शुरूआत हुई। पिथौरागढ़ की टीम ने टस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 148 रन बनाए। रोहित ने शानदार खेलते हुए 49 रन बनाए। जवाब में थर्ड अई ने पांच विकेट खोकर लक्ष्ज्ञ प्राप्त कर लिया। मुकेश कन्याल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रांफी देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका सौरभ साह, संजय चौहान ने निभाई। प्रतियोगिता के संपन्न होने पर डीडीहाट क्रिकेट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने सभी का आभार जताया है। यहां दिवाकर पांगती, किशन धामी, विक्रम सिंह, सुनील साह, पुष्कर पांगती, रवि डसीला, किशोर साह, गोविन्द लाल साह, अशोक खड़ायत, विरेन्द्र कन्याल, विक्रम बिष्ट, अशोक चंद, सौरभ साह, पवन वर्मा, बलवंत कन्याल, भूपेंद्र पुजारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *