बंगाल इंजीनियर ग्रुप समिति ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बंगाल इंजीनियर ग्रुप समिति की ओर से बंगाल इंजीनियर ग्रुप रुड़की का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सदस्यों ने घर-घर जाकर ग्रुप के बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।
सोमवार को समिति के सदस्यों ने ग्रुप के योगदान को याद किया। कहा कि देश हित में बंगाल इंजीनियर एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ग्रुप से जुड़े सभी पूर्व सैनिक एक मंच पर एकत्रित हो इसके लिए समिति लगातार प्रयास कर रही है। समिति के अध्यक्ष दिवाकर लखेड़ा ने बताया कि बंगाल इंजीनियर ग्रुप रुड़की के स्थापना दिवस पर कैप्टन (सेनि.) पूरण सिंह बिष्ट, कैप्टन (सेनि.) महावीर सिंह नेगी को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। बताया कि सात नवंबर को बंगाल इंजीनियर ग्रुप अपना 221 वां स्थापना दिवस भी मनाने जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से ग्रुप के सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम देवी रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गजेंद्र मोहन धस्माना, महिपाल सिंह, रामेश्वर सिंह नेगी, रमेश पुंडीर, दिनेश बिष्ट, दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *