बेरोजगारों के चालान को लेकर आक्रोश

Spread the love

संवाददाता, पिथौरागढ़। कांग्रेस ने कहा लॉकडाउन में पुलिस बेरोजगारों की जेब काट रही है। कहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा भाजपा बेरोजगारों का चालान काटकर उनकी जेब में डाका डाल रही है। लोग अपने काम के लिए कहीं जा रहे हैं। गाड़ी के जरूरी कागज होने के बाद भी किसी न किसी बहाने से चालान किया जा रहा। वर्तमान समय में जनता जहां बेरोजगारी की मार झेल रही हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन उनका चालान कर राजकोष भर रही है। कोरोना काल में पुलिस प्रशासन को लोगों की मदद करनी चाहिए। न कि चालान कर उन्हें परेशान करना चाहिए। लॉकडाउन में आम जनता के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा चालान बंद नहीं किए गए तो कांग्रेस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आंदोलन को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *